बाराबंकी। गांधी जयंती पर जिले के विद्यालयों में बच्चों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीआईओएस अमिता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दो अक्टूबर को पॉक्सो जागरूकता अभियान का दूसरा चरण आयोजित होगा।