फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज 4.34 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 18वीं किस्त

Sat, 05 Oct 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 4.34 लाख किसानों के खातों में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भेजी जाएगी। ईकेवाईसी न हो पाने के कारण करीब 20 हजार किसानों को सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा। सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ सभी ब्लॉकों पर आयोजित किया जाएगा जिसमें किसानों को सम्मानित करने के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में पांच लाख से अधिक किसान हैं। इनमें करीब 4.56 लाख किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त भेजी गई थी। इसके बाद नए सिरे से सम्मान निधि पाने वाले किसानों की ईकेवाईसी की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसके लिए सभी जनसुविधा केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध कराई गई और ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक किया गया लेकिन फिर भी करीब 22 हजार किसानों की ई केवाईसी नहीं हो पाई है।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निधि की 18वीं किस्त का वितरण शुरू करेंगे। इसके तहत जिले के 4.34 लाख किसानों को सम्मान निधि दी जानी है। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर उपनिदेशक कृषि कार्यालय पल्हरी पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत शामिल होंगी।
विज्ञापन


बनीकोडर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा, फतेहपुर में कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा एवं हैदरगढ़ में विधायक दिनेश रावत की मौजूदगी में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। उपनिदेशक कृषि श्रवण कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें