फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति बालाजी के दर्शन  को उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
पूजा की - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

तिरुमला तिरुपति देवस्थानंस, तिरुपति के तत्वावधान में बाराबंकी में प्रथम बार तिरुपति बालाजी का शुभ आगमन रविवार को हुआ। तिरुपति बालाजी कल्याण महोत्सव द्वारा यह कार्यक्रम शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।    

विज्ञापन

 
कल्याण महोत्सव के अंतर्गत भगवान के विवाह का भव्य आयोजन हुआ। भगवान को फूलों से सजाया गया। पूरे विधि विधान के साथ पूजन के बाद भगवान के विवाह को भव्यता प्रदान की गई। उसके बाद सभी भक्तों को भगवान का भोग प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण प्रकाश आईएएस ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोग कल्याण है। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार जैन बताते हैं कि तिरुपति बालाजी का जिले में प्रथम आगमन हुआ है यह सभी के लिए अति कल्याणकारी है।

आगमन पर भगवान का ढोल नगाड़ों ओर पुष्प वृष्टि कर शानदार स्वागत किया गया। भगवान की संकल्पित पूजा करने का सौभाग्य नरेश जैन व भामा जैन को प्राप्त हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान एडीएम संदीप गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर महावीर प्रसाद जैन, सुरेश बंका रवि जैन, रविनंन खजांची, राजीव गुप्ता बब्बी, दीपक जैन, कपिल जायसवाल, विकास जैन, आशीष जैन, डब्बू डालमिया, श्रवण जैन शिवकुमार, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें