फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टोका-टाकी से तंग मजदूर ने मेट के पेट में घोंपा था चाकू

Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में स्थित पशु वधशाला में बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया था। मेट द्वारा बार-बार टोकने से नाराज मजदूर ने गुस्से में आकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक मो. वसी (25) पंजाब प्रांत के मोहाली जिले के लालूरी मंडी का निवासी था और कुर्सी स्थित इस वधशाला में ठेके पर काम करता था। सोमवार दोपहर बाद उसकी किसी बात को लेकर वहीं कार्यरत कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी रियाज से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रियाज ने अचानक वसी पर चाकू से हमला किया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में वसी की मौत हो गई थी। फतेहपुर वधशाला के सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि मृतक की पहचान पंजाब प्रांत के मोहाली जिले के लालूरी गांव निवासी मोहम्मद वसी (25) के रूप में हुई है। पंजाब से बाराबंकी पहुंचे परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

घुंघटेर में युवक की हत्या में करीबियों पर शक
बाराबंकी। जिले के घुंघटेर क्षेत्र में हाल ही में हुई युवक की हत्या के मामले में अब शक की सुई उसके करीबी लोगों पर टिक गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ तकनीकी साक्ष्य और परिस्थिति जन्य सबूत जुटाए हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है। घुंघटेर क्षेत्र के बजगहनी गांव में 22 जून की रात खेत की रखवाली के दौरान मड़ैया में सो रहे अरविंद (40) की हत्या गला दबाकर की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें