फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हवा भरते ही टायर फटा, चालक की मौत

Wed, 19 Feb 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह हवा भरने के दौरान अचानक टायर एक जोर के धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर मौके पर मौजूद चालक की मौत हो गई। हादसे की खबर से मृतक चालक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट के पूरे त्रिवेदी मजरे सकतपुर गांव निवासी राजेश कुमार (32) एक ईंट भट्ठे का ट्रेलर चलाता था। बुधवार सुबह वह रामसनेहीघाट से करीब एक किमी पेट्रोल पंप के सामने दुकान पर अपने साथी अरुण कुमार के साथ ट्रेलर के टायर का पंचर बनवाने गया था। पंचर बनने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। हवा भरने के बाद राजेश ने जैसे ही टायर उठाया, वह तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर राजेश कई फिट दूर जा गिरा। घटना से अफरातफरी मच गई। मौजूद लोग गंभीर हालत में चालक राजेश को लेकर सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची परिजन रोते बिलखते हुए सीएचसी पहंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा के साथ ही तीन बच्चे हैं। एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें