फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला अस्पताल में मिलेगी थायरायड जांच की सुविधा

Wed, 24 Jul 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल की आधुनिक पैथालॉजी में जल्द ही थायरायड जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। इसके लिए जांच कार्य से जुड़ी मशीन के अस्पताल में आने के बाद उसे लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के छठवें तल पर बनी आधुनिक लैब में अभी तक थायरायड की जांच को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार की जांच की सुविधाएं आने वाली प्रसूताओं को मिल रही थीं। थायरायड की जांच के लिए उन्हें निजी पैथालॉजी तक दौड़ लगाना पड़ती थी। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि थायरायड मशीन तो आ गई है इसे स्थापित कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जांच कार्य शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें