फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटके मिले युवक युवती व किशोरी के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़/ कोटवाधाम/ सफेदाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में किशोरी, युवती और युवक के शव फंदे से लटके मिले। पहली घटना सुबेहा थाना क्षेत्र के बिसेनन पुरवा गांव की है। यहां के लिवासी बाबूलाल की बेटी लक्ष्मी (18) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के बरामदे में छत के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

खेत से धान काटकर घर से लौटे परिजनों ने युवती के शव को फंदे से लटकता देखा परेशान हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और युवती को फंदे से नीचे उतरा। मगर, उसकी मौत हो चुकी थी। आननफानन परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी। मगर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली के लालता का पुरवा मजरे महुलारा गांव निवासी श्यामू अपनी पत्नी के साथ बुधवार को धान काटने खेते गया गया था। घर पर उसकी बहन कुसुम अकेले थी। देर शाम वापस घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी शोर मचाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो किसी प्रकार अंदर पहुंचे। वहां उसकी बहन कुसुम का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, नगर कोतवाली गढ़ी सफेदाबाद निवासी सीताराम गोस्वामी का बेटा लवकुश (26) कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता है। बुधवार की शाम को खाना खाने के बाद अपने विस्तर पर जाकर सो गया। मगर, सुबह वह बिस्तर पर पहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव मकान के पीछे नीम के पेड़ में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें