बाराबंकी। जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए शासन ने दो प्रमुख समेत तीन सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य के लिए 5.62 करोड़ की बजट स्वीकृति दी है। इससे वर्षों से बदहाल सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
हैदरगढ़ से रायबरेली जिले के महाराजगंज को जोड़ने वाले मार्ग पर कुल 3.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक इस सड़क पर 2.28 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। शेष कार्य को जल्द पूरा करने के लिए शासन ने 56 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इसी तरह कोठी से डिगांवा, सेमरावां होते हुए असंद्रा तक जाने वाली सड़क के निर्माण पर 1.52 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
शासन ने निर्माण कार्य को अंतिम चरण तक पहुंचाने के लिए 47 लाख रुपये की किस्त जारी की है। वहीं सिद्धौर-देवीगंज-सुबेहा मार्ग से रसूलपुर गांव जाने वाले मार्ग की हालत सुधारने के लिए मंजूर 65 लाख रुपये की राशि में से भी 14 लाख की किस्त राशि जारी की गई है।