बाराबंकी। देवा बाईपास समेत तीन निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसे लेकर शासन ने 3.91 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। साल के अंत तक इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से करीब चार लाख की आबादी का आवागमन सुलभ हो सकेगा।
सीतापुर जिले की सीमा को जोड़ने वाले 11 किमी टिकैतगंज-बजगहनी मार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण 10 करोड़ 35 लाख से हो रहा है। इसे लेकर शासन ने 2.26 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। इसी प्रकार नगर पंचायत देवा में बाईपास निर्माण को लेकर 75 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। सवा एक किमी लंबे इस बाईपास का निर्माण 2.46 करोड़ से हो रहा है।
इसी प्रकार देवा-निगोहा मार्ग का चौड़ीकरण 2.22 करोड़ से हो रहा है। इसे लेकर भी दूसरी किस्त के रूप में 90 लाख रुपये मिले ह। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि तीनों सड़क 15 करोड़ तीन लाख रुपये से हो रहा है। निर्माण कार्य शुरु है। 3.91 करोड़ रुपये और मिल गए है। इसी साल काम पूरा कराकर इसे इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।