फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसे : शिक्षक की मौत, दो घायल

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज/सुबेहा (बाराबंकी)। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव के वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (23) मंगलवार को बाइक से लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के हरदोइया जा रहे थे। तभी दहिला-पोखरा मार्ग पर गंगापुर गांव के अंडरपास के करीब सड़क पर अचानक बकरी के आने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज से केजीएमयू लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हरदोइया के निजी स्कूल में शिक्षक थे। हादसे के दौरान सिर पर लगा हेलमेट छिटक कर दूर पड़ा मिला।

वहीं, गंगापुर गांव के रामसेवक (50) खेत के लिए जा रहे थे। गांव के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से वह घायल हो गए। गंभीर हालत में सीएचसी से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबेहा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी. 41 पर ट्रेलर की टक्कर से आम लादकर उन्नाव के बांगरमऊ से जौनपुर जा रही पिकअप पलट गई। हादसे में चालक सुल्तानपुर कोतवाली के जासेमऊ गांव के सुनील कुमार को मामूली चोटें आई हैं। वाहन पर लदे आम सड़क पर बिखर गए। यूपीडा सुरक्षा व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन व आम को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें