फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगाें की मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी मृतकोें के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। मरने वाले लोगों में एक व्यक्ति करीब एक माह पहले सड़क हादसे का शिकार हुआ था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन


थाना मसौली क्षेत्र के बांसा गांव निवासी मुलायम सिंह(20) प्रेमनरायन बुधवार की देर रात सफदरगंज थानाक्षेत्र में मुश्कीनगर गांव के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वहीं सफदरगंज थानाक्षेत्र में ही बघौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम पैदल जा रहे सद्दाम(25) पुत्र कल्लू अली निवासी ग्राम अलीपुर थाना जहांगीराबाद को किसी वाहन ने हाईवे पार करते समय टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि सद्दाम ईद मिलने के लिए रिश्तेदारी गया था जहां वह इस हादसे का शिकार हो गया।

वहीं बीते 9 जून को सड़क हादसे का शिकार हुए सुंदरलाल(55) पुत्र मेवालाल निवाीसी ग्राम कटहली मजरे सहयारा कोतवाली देवा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां पर बुधवार की देर रात सुंदरलाल की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें