फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी व लूट का माल बरामद

Sun, 08 Feb 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाने की पुलिस ने तीन चोर व लुटेरों को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के जेवर, 12,200 रुपये नकद, दो बाइक व तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, लखनऊ के शक्करपुरवा मजरे शकरा थाना काकोरी निवासी वाहिद, गंगा विहार थाना पारा निवासी अतीक व पाल कालोनी, थाना पारा के शाने आलम उर्फ शानू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कुर्सी एसएचओ कृष्णकान्त सिंह ने बताया कि इन लोगों का एक गिरोह है, जो दुकानों के साथ राह में महिलाओं के साथ लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 29 सिंतबर 2025 को बसारा में मौरंग सीमेन्ट की दुकान के गल्ले से 57070 रुपये निकालने, पांच अक्तूबर 2025 को ऑटो में बैठी एक महिला से मंगलसूत्र लूटने, 29 अक्तूबर 2025 को थाना बसारा के पास एक महिला से नगदी व पायल छीनने के अलावा दो फरवरी 2026 को कस्बा कुर्सी में एक दुकान के गल्ले से 33,400 रुपये चाेरी करने की वारदातों इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। वाहिद पर लखनऊ व उन्नाव में तीन, शाने आलम पर उन्नाव में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें