फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेंगू के तीन और मरीज भर्ती, ओपीडी में रही भीड़

Wed, 06 Nov 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डेंगू जैसे लक्षण वाले तीन नए मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। इस दौरान ओपीडी में आए मरीजों में बुखार पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा रही। ओपीडी में पहुंचे 15 सौ मरीजों में से 800 बुखार पीड़ित मिले।
विज्ञापन

दीपावली के बाद सोमवार से पूरी तरह संचालित हुई ओपीडी में मरीजों की भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इस दौरान पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने जांच कराने और दवाई लेने में भी भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दवा लेने आए बुखार पीड़ित राजेंद्र, विभा, राजवती, कैलाशा, मैनावती, देशराज आदि ने बताया कि सुबह नौ बजे आ गए थे। पहले लाइन में लगकर टोकन बनवाया फिर डॉक्टर को दिखा और फिर करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद जाकर दवाई मिल सकी।
सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को इलाज मिले इसके निर्देश सभी चिकित्सकों को दिए गए हैं। उधर, हैदरगढ़ में भी बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को सीएचसी हैदरगढ़ पर ओपीडी में 550 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सौ से अधिक बुखार व पेट दर्द से पीड़ित रहे। इसके अलावां कस्बा हैदरगढ़ के वार्ड सब्जीमंडी के पवन की पुत्री श्रेया 10, राजेंद्र की पत्नी राजश्वरी, रविकांत साहू, इनके पुत्री अनन्या, रवि साहू की दो पुत्री, संतोष साहू, रामशरण समेत कई अन्य बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें