फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके बाद भी लोगों द्वारा हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। शासन के निर्देशों के बाद भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। यदि समय रहते न चेते तो यह लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

इसलिए होली के मद्देनजर खरीदारी रके लिए बाजार जाएं लेकिन कोरोना गाइडलाइन अनुपालन करते हुए सावधानी जरूर बरतें। वहीं रविवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में अब तक कोरोना के 53 केस मिल चुके हैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 21 हो गई है। अब तक 7877 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। ये अलग बात है कि इनमें से 7730 उपचार के बाद स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना के तीन और पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें रामनगर स्थित केनरा बैंक में एक, सुढ़ियामऊ में एक और मोहम्मदपुर खाला के मोहारी गांव में एक पॉजिटिव मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मार्च के शुरू होते ही जिले में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। इससे निपटने के लिए हम सभी को गंभीर होना पड़ेगा और कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। ज्यादातर लोग इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं और बिना मास्क एवं शारीरिक दूरी बनाए ही खरीदारी के लिए दुकानों पर जुट रहे हैं। यह लापरवाही आप सभी को भारी पड़ सकती है। इसलिए ऐसा किसी भी कीमत पर न करें जिससे कोरोना की वजह से एक बार हम सब को फिर से परेशानी का सामना करना पड़े।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिदिन होने वाली जांचों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां प्रतिदिन एक हजार से 12 सौ जांचें हो रही थीं वहीं अब 15 सौ से 17 सौ जांचें प्रतिदिन हो रही हैं। इसके साथ ही टीमें लगातार भ्रमण कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रही हैं और इससे बचाव के तरीके भी बता रहीं हैं। गैर प्रांतों से ट्रेनों से आने वालों पर बराबर नजर रखी जा रही है और स्टेशन पर ही जांच के बाद इन्हें जाने दिया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि रविवार देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के तीन और संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें और भीड़भाड़ में जाने से बचें। मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें