फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन बदमाशों ने ट्रक चालक पर हमला कर 50 हजार लूटे

Sun, 25 Feb 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र मेें तीन बदमाशों ने ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर 50 हजार रुपये लूट लिए। 112 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस घायल चालक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाकर छोड़ गई। दूसरे दिन घायल चालक ने थाने में तहरीर दी तो उसे टकरा दिया गया। दबाव के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जमुनहा गांव निवासी साहिद अली ट्रक लेकर 19 फरवरी को हमीरपुर जा रहा था। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहाबपुर के पास ट्रक में खराबी आने पर उसे सड़क के किनारे खड़ा कर साहिद व खलासी सगीर ने ट्रक मालिक को सूचना दी। सुबह इंश्योरेंस वालों को सर्वे करना था। पीड़ित के अनुसार वह ट्रक का गेट अंदर से लॉक कर खलासी के साथ साे गया।


रात करीब साढ़े 11 बजे तीन बदमाश गेट तोड़कर चालक की जेब को ब्लेड से काटने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जागे साहिद ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। हमले में चालक के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। बदमाशों के जाने के बाद डरे खलासी ने 112 नंबर पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर छोड़ दिया। चालक के अनुसार दबाव के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात केस दर्ज किया। मसौली के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में इलाज में भी लापरवाही
लूट का शिकार होने के बाद घायल हालत में जिला अस्पताल लाए गए ट्रक चालक साजिद को यहां भी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। साहिद के अनुसार उसके हाथ को सीधा रखने के लिए लकड़ी की पटरी की जरूरत थी। अस्पताल में कहा गया कि मेडिकल स्टोर से लाइए। मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए लकड़ी की पटरी नहीं ला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें