फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रसूता की मौत की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में हालत बिगड़ने के बाद एक प्रसूता को एक सप्ताह पूर्व केजीएमयू रेफर किया गया था। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके पति ने इसकी शिकायत डीएम, सीएमओ और सीएमएस महिला अस्पताल से की जिस पर मामले की जांच के तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


रामनगर के कटहरी निवासी ब्रजेश कुमार ने डीएम और सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि पत्नी मांशी मौर्या की हालत बिगड़ने पर 22 सितंबर को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने ऑपेरशन किया। उस समय बॉडी के सभी पैरामीटर नॉर्मल थे। हीमोग्लोबिन 12.4 ग्राम से अधिक था लेकिन जब 24 सितंबर को हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया तो हीमोग्लोबिन 3.8 ग्राम था।

पीड़िता अस्पताल में तड़पती रही और उसके इलाज में लापरवाही बरती गई तथा उसे रेफर कर दिया गया। लखनऊ के क्वीन मेरी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसीएमओ के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें