फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन लाख बच्चे कल से देंगे वार्षिक परीक्षा

Sun, 23 Mar 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 2624 परिषदीय विद्यालयों में 24 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इनमें करीब तीन लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए नौ लाख प्रश्नपत्र विद्यालयों तक पहुंचा दिए गए हैं। शनिवार को पूरे दिन प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालयों तक पहुंचाने की प्रक्रिया चलती रही। परीक्षा 28 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन


कुछ स्कूलों में कॉपियां न पहुंचने की शिकायतें आईं लेकिन अधिकारियों ने समय रहते व्यवस्था पूरी करने का दावा किया है। परीक्षा संचालन सुचारू रूप से कराने के लिए जिला स्तर पर केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा जो 16 शिक्षा क्षेत्रों में स्थापित कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा।

कक्षा एक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा। कक्षा दो से पांच तक मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा होगी। कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर तो कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें