फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बेल चौराहे के पास तीन गुमटियां जलीं

Mon, 19 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज में बेल चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क के पास अज्ञात कारणों से तीन गुमटियों में आग लग गई। इनमें रखा सारा सामान जल गया। गुमटियां सूरतगंज निवासी कल्लू कुरैशी, पूरनपुर निवासी राइस और एंडौरा निवासी राम सुफल की थीं। तीनों पान मसाला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उनकी रोजी-रोटी का साधन राख हो चुका था। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें