फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेड़ कटान से देवा-लखनऊ मार्ग पर तीन किमी जाम

Fri, 02 Oct 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। देवा-लखनऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क किनारे पेड़ों की कटाई के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मैनाहार गांव के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस, स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहन और सैकड़ों राहगीर फंस गए। काफी देर बाद राहगीरों ने खुद मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ काटे जाने के दौरान यातायात संचालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे सतनाम शर्मा, शिव कुमार यादव, कौशल यादव और रंजीत गौतम ने बताया कि मौके पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। वन विभाग का कोई जिम्मेदार कर्मचारी भी नहीं दिखा। जाम बढ़ने के बावजूद इसे खुलवाने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे राहगीरों में नाराजगी रही। लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्ग पर पेड़ कटान से पहले यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी।
प्रभारी यातायात देवा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रस्तावित फोरलेन के कारण सड़क किनारे पेड़ काटे जा रहे हैं। देवा-चिनहट मार्ग पर विशाल पेड़ काटने के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए आवागमन रोका था, लेकिन इसकी सूचना देवा पुलिस और यातायात पुलिस को नहीं दी गई। सूचना मिलती तो यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा सकता था।
विज्ञापन

पेड़ कटान से पहले नहीं बना प्लान
देवा-लखनऊ मार्ग पर पेड़ों की कटाई के दौरान यातायात नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में एंबुलेंस, स्कूली वाहन और सैकड़ों लोग फंसे रहे। मौके पर पुलिस या वन विभाग की टीम नजर नहीं आई। यातायात प्रभारी के अनुसार, पेड़ काटने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि सूचना मिलने पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें