संदिग्ध बुखार के चलते बीते 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
लोनी कटरा थाना क्षेत्र शिवपुर गांव निवासी मेराज (38) को पिछले दो दिनों से तेज बुखार था। वह सीएचसी त्रिवेदीगंज में अपना उपचार करा रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के निवासी माया मौर्या की पत्नी प्रीती को भी बुखार था। तेज बुखार होने पर परिवारीजन उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान प्रीती की मौत हो गई।
सिद्धौर क्षेत्र के बक्सावां निवासी मो. कमाल का आठ वर्षीय पुत्र मो. कैफ दो दिन से तेज बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसे केजीएमयू रेफर कर दिया था। जहां बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई।