बाराबंकी। सड़क हादसों में दो बुजुर्ग महिलाओं व एक युवक की मौत हो गई, पांच लोग घायल भी हो गए। शनिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में प्रतापगंज के पास शनिवार की भोर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी शिवदत्त (32) की मौत हो गई। उनके साथी रामू घायल हो गए।
इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी दुलारी (85) शुक्रवार को विधवा पेंशन लेने के लिए दादरा गांव के पास स्थित बैंक जा रही थीं। उसी दौरान कोई अज्ञात वाहन रौंदकर चला गया। मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र लोनीकटरा के बद्दापुर गांव निवासी रामसजीवन अपनी मां श्यामदुलारी उर्फ बिटाना (60) के साथ बाइक से रायबरेली के शिवगढ़ से घर लौट रहे थे। चुलूला नहर पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने पर बिटाना नीचे गिर गईं जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। एसएचओ हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।
थाना क्षेत्र बदोसराय के रजनापुर गांव के मार्ग पर मालवाहन की टक्कर से ननिहाल आए अंकित (26) घायल हो गए। वहीं दो बाइकों की भिड़ंत में डूडी गांव के अनिल कुमार, रामनगर के तबकलपुर गांव निवासी गोपीचंद व सूरज वर्मा घायल हो गए।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।