फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में सचिवालयकर्मी समेत तीन की मौत

Sat, 27 Jul 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क व ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतकाें के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गुरुदयाल पुरवा गांव निवासी विजय कुमार (41) देर शाम बाइक से लखनऊ स्थित सचिवालय से ड्यूटी करके वापस घर आ रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र में ही मंगलपुर चौराहे के पास सांड़ से बाइक टकराने से वह घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी त्रिवेदीगंज से केजीएमयू रेफर किया गया। जहां शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
वहीं, मोहम्मदपुर खाला थाना के बंजरा गांव निवासी हरिनाम (50) बृहस्पतिवार को महादेवा जा रहे थे। मुकौली गांव के पास उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ ले जाया गया। हालत में सुधार न होता देख उन्हें घर भेज दिया, लेकिन शुक्रवार हरिनाम की मौत हो गई। उधर, बड्डूपुर थाना क्षेत्र में भगौली तीर्थ रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर कुआंडढा गांव निवासी संदीप सिंह (25) का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को नशे की हालत में वे ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें