फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 24 घंटे में तीन की मौत, फंदे से लटके मिले शव

Sat, 27 Dec 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अवसाद और पारिवारिक पीड़ाओं के साए में 24 घंटे के भीतर जिले में तीन लोगों ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक कंपनी के एरिया मैनेजर, महिला व किसान युवक के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छाया चौराहे के पास स्थित मधुबन लॉज में बुधवार रात लखनऊ निवासी युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान लखनऊ के राजाजीपुरम टिकैतराय तालाब के पास रहने वाले शशांक सक्सेना (37) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर थे। पुलिस के मुताबिक शशांक बुधवार शाम करीब सवा छह बजे लॉज में ठहरे थे। देर रात लखनऊ से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि शशांक वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे पर झूलते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारण नजर आ रहा है।
पति की मौत से आहत महिला ने दी जान
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के परवरभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम 40 वर्षीय शिवरानी का शव घर के भीतर कपड़े फैलाने वाली रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। शिवरानी के पति छत्रपाल की चार माह पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी, जिसके बाद से वह गहरे अवसाद में थीं। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। बड़ी पुत्री राधिका (18) लखनऊ में दादा के पास रहकर पढ़ाई कर रही है, जबकि 13 वर्षीय अंश और नौ वर्षीय लक्ष्मी घर पर ही रहते थे। गांव में उनके साथ दिव्यांग देवर विजयपाल रहता था, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार पति की मौत के बाद से महिला मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव
थाना कोठी के असदामऊ गांव में बृहस्पतिवार को युवक सरोज (22) का शव खेत में बने पंपिंग सेट के छप्पर पर बने फंदे से लटका मिला। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के पिता सतनाम ने बताया कि वह मशरूम की खेती करते हैं। पुत्र सरोज सुबह मशरूम तोड़ने के लिए खेत गए थे। पैकिंग के बाद बड़े बेटे लालाराम को मशरूम लेकर लखनऊ भेज दिया गया। जब काफी देर तक सरोज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की, जिसके बाद छप्पर में उसका शव फंदे पर लटका मिला। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें