फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से

Mon, 28 Sep 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सूरतगंज और निंदूरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय सक्षम हस्त पुस्तिका आधारित प्रशिक्षण सोमवार से जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर में शुरू होगा। उप शिक्षा निदेशक एवं डाइट प्राचार्य अमित कुमार यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण 28 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय निर्देशों के अनुसार दोनों ब्लॉक के संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय पर डाइट परिसर पहुंचकर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें