फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फटे तीन सिलेंडर, दंपती घायल

Fri, 15 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा त्रिलोकपुर में बैट्री की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार भोर में लगी भीषण आग में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। अग्निकांड के दौरान घर के अंदर रखे गैस के तीन सिलेंडरों में विस्फोट होने से मकान की दीवारें ढह गईं।
विज्ञापन


आग बुझाने में दुकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि बचने की चक्कर में उसकी पत्नी सीढ़ियाें से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मसौली थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बा निवासी गजेंद्र वर्मा की राजा बैट्री सर्विस नाम से दुकान व गोदाम है। गजेंद्र पत्नी के साथ ऊपर बने मकान में रहते भी हैं जबकि बच्चे बाराबंकी में शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके पास बैट्री का बड़ा स्टॉक है। गजेंद्र पुरानी बैट्री की चार्जिंग का भी काम करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर वह बैट्रियों की चार्जिंग देखने के लिए छत से नीचे आए तो देखा कि वायरिंग में आग लगी हुई है। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास में वायरिंग को हाथ से ही पकड़ कर खींच लिया। करंट लगने से गजेंद्र दुकान के सामने अचेत होकर गिर पड़े। इस बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग दुकान के अंदर तक पहुंच गई।

जिससे अंदर रखी बैट्रियों व मोबिल के डिब्बों में भी आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गजेंद्र की पत्नी की भी आंख खुल गई। वह जल्दबाजी में सीढ़ियों से उतर रही थी कि पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन दुकान में रखे तेजाब व प्लास्टिक की बैट्रियों में आग तेजी से फैलने लगी। आग मकान के ऊपरी हिस्से में भी पहुंच गई। जिससे अंदर रखे तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए जिससे आग और भड़क उठी। विस्फोट के चलते मकान की दीवारें भी भरभरा कर गिर पड़ी।

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि दुकान व गोदाम में विभिन्न कंपनियों की करीब डेढ़ सौ बैट्रियां रखी थी।

इसके अलावा तेजाब के ड्रम थे, मोबिल ऑयल के डिब्बे थे, पुरानी बैट्रियां आदि रखे हुए थे। अग्निकांड में करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें