फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आए तीन भाई-बहन, एक की मौत

Sun, 26 Nov 2017 11:31 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज के जवाहिरगंज गांव में खेत में गिरे इसी तार में चिपक कर हुई बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा थानाक्षेत्र के जवाहिरगंज गांव में खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में तीन भाई-बहन आ गए। इनमें जहां एक बच्चे की मौत हो गई वहीं उसके भाई, बहन भी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान खेत में कार्य कर रहे लोगों की सहायता से पिता ने लाठी से तार को दूर कर करंट से छुड़ाने के बाद तीनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया लेकिन एक की जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद पावर कॉरपोरेशन के प्रति ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जवाहिरगंज गांव के निवासी जगन्नाथ अपनी पुत्री शिवानी (10), पुत्र सुजीत (7) व मनीष (5) को साथ लेकर खेत में गेहूं की बोआई करने गए थे। सुजीत, मनीष व शिवानी घर लौट रहे थे। जयनरायन के खेत में एलटी लाइन के टूटे पड़े तार में सुजीत फंस गया।

भाई को तड़पता देखकर बचाने के प्रयास में बहन शिवानी व छोटा भाई मनीष भी करंट की चपेट में आ गए। खेत में कार्य कर रहे रामहेत ने दौड़कर तीनों को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन बिजली का झटका लगने से दूर गिर गए। शोर सुनकर दौड़े पिता ने लाठी मारकर तार को हटाया और तीनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इसी दौरान सीएचसी पर ही सुजीत की मौत हो गई। अन्य दोनों भाई बहन का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर कोई विद्युतकर्मी काफी समय तक गांव नहीं पहुंचा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर पहुंच कर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जिसके बाद दोपहर को लाइनमैन शिवप्रताप ने मौके पर पहुंचकर तार को हटाया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उपखंड अधिकारी लेखराज सिंह ने कहा घटना की सूचना पर विद्युतकर्मी को गांव भेजा है। बंदरों के चढ़ने से तार टूट कर नीचे गिर गया था। सुरक्षा निदेशालय को मौके की जांच के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। पावर कॉर्पोरेशन से यथासंभव अर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें