फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिले में खुलेंगे तीन ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर

Fri, 04 Aug 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वाहनों की फिटनेस जांच अब अत्याधुनिक मशीनों से होगी। इसके लिए जिले में तीन स्थानों पर ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर खोलने की योजना है। अभी तक वाहनों की फिटनेस विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ओर से मैनुअली होती है, जिससे वाहन मालिकों को न सिर्फ तमाम परेशानियां उठानी पड़ती हैं, बल्कि जांच में तमाम खामियां रह जाती हैं।
विज्ञापन



वाहनों की फिटनेस की जांच अत्याधुनिक उपकरणों से लैस ऑटोमेटेड टेस्टिंग मशीन से कराने के लिए जिले में तीन स्थानों पर एटीएस (ऑटोमेटिक टेस्टिंग सिस्टम) सेंटर खोले जाएंगे। इसमें वाहनों के आंतरिक व वाह्य जांच अत्याधुनिक मशीनों से होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में तीन एटीएस खोलने की घोषणा की है। माल वाहनों, यात्री मोटर वाहनों, मध्यम माल वाहनों, मध्यम यात्री मोटर वाहन और हल्के मोटर वाहन की फिटनेस जांच एटीएस से कराई जा सकेगी।


इसकी जिम्मेदारी नियमानुसार किसी कंपनी को दी जाएगी। यहां पर आरआई समेत अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से फिटनेस केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है, जिससे ऑॅटोमेटिक मशीनों से जांच करके ही वाहनों को प्रमाणपत्र जारी किया जा सके। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि अभी कोई ऐसा आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने पर उसका पालन कराते हुए सेंटर खोलने दिशा में कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें