फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सऊदी भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

Fri, 26 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

रामनगर में सऊदी अरब वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर। सऊदी अरब का वीजा बनवाने के नाम पर एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुबेहा थाना क्षेत्र के किरसिया गांव निवासी फरीद अहमद ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि रामनगर कोतवाली क्षेत्र के लैन गांव निवासी इश्तियाक व अबरार ने वीजा के नाम पर दो लाख 94 हजार ऑनलाइन व 65 हजार रुपये जनवरी 2024 में नकद लिए थे। इसके बाद भी न तो वीजा बनवाया और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया। अब पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें