रामनगर। सऊदी अरब का वीजा बनवाने के नाम पर एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के किरसिया गांव निवासी फरीद अहमद ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि रामनगर कोतवाली क्षेत्र के लैन गांव निवासी इश्तियाक व अबरार ने वीजा के नाम पर दो लाख 94 हजार ऑनलाइन व 65 हजार रुपये जनवरी 2024 में नकद लिए थे। इसके बाद भी न तो वीजा बनवाया और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया। अब पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)