फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिनकी मैपिंग नहीं, उन्हें दिया जाएगा नोटिस

Thu, 11 Dec 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दरियाबाद ब्लॉक के कोटवाधाम बूथ पर गणना प्रपत्र भरते बीएलओ।
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतिम चरण में बुधवार को बीएलओ गणना प्रपत्रों को अपलोड करने व मैपिंग करने में जुटे रहे। अधिकारियों ने बीएलओ को ज्यादा से ज्यादा मैपिंग के लिए निर्देशित किया। एसडीएम सदर आनंद तिवारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पा रही, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। 11 दिसंबर तक हर हाल में अधिक से अधिक मैपिंक की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार, दरियाबाद ब्लॉक क्षेत्र में करीब सभी ग्राम पंचायत में प्रपत्र भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑनलाइन मैपिंग के कार्य में नेटवर्क के चलते बाधा आ रही है।
ब्लॉक के कोटवाधाम ग्राम पंचायत में करीब 90 फाॅर्म की मैपिंग नहीं हो पाई है। फार्म को ऑनलाइन करने में नेटवर्क की समस्या आ रही है। यही हाल जादवपुर ग्राम पंचायत का है।
विज्ञापन


सपा ने किया जागरूकता कार्यक्रम
बेलहरा नगर पंचायत में सपा की ओर से एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि किसी का भी वोट कटने वाला नहीं है। गणना प्रपत्र में सही जानकारी भरकर बीएलओ को जरूर दें। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला महासचिव हिमांशु यादव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, अयाज खा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा, हशमत अली गुड्डू, सुरेश यादव, नसीम गुड्डू, विनय सिंह, राहुल यादव, संतोष रावत, जमील अंसारी आदि साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें