फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 20 हजार की नकदी व जेवरात बटोर ले गए चोर

Tue, 13 Jan 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मसौली क्षेत्र के ग्राम गुरेला में चोरी के बाद घर से दूर बिखरा पड़ा समान।
विज्ञापन
मसौली। थाना मसौली के गुरेला गांव में सोमवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 20 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात बटोर ले गए। मंगलवार सुबह बाग में खाली बक्सा और जेवर के थैले पड़े मिले। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गुरेला निवासी राजाराम गौतम के अनुसार, देर रात वह और परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए थे। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बक्से में रखी सोने की एक जोड़ी टप्स, चांदी की दो जोड़ी पायजेब, फूल का एक बटुआ, कीमती साड़ी व अन्य कपड़ों के साथ 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह शौच के लिए उठीं राजाराम की पत्नी ने घर के अंदर सामान बिखरा देखा। खोजबीन करने पर गांव के बाहर स्थित बाग में खाली पेटी और जेवरात के थैले पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। एसएचओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें