बाराबंकी। शहर के मयूर विहार कॉलोनी में केशवराम के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पीड़ित के अनुसार वह एक दिन पहले रात में मसौली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य झांसी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान घर पूरी तरह बंद था। जब वापस लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला सुरक्षित था, लेकिन चोर बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे।
इसके बाद गमछे के सहारे छत से घर के भीतर प्रवेश किया गया। घर के अंदर अलमारियों और बक्सों को खंगालते हुए चोर 28,300 रुपये नकद और बक्से में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। संवाद