फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जलभराव से मिलेगी निजात, बनेगा चार किमी. नाला

Mon, 21 Aug 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के कारण शहर के अलग-अलग मोहल्लों में हुई जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नगर पालिका ने मंथन शुरू कर दिया है। शहर के करीब एक दर्जन मोहल्लों को चिह्नित किया गया है, जहां लगभग चार किलोमीटर लंबा नाला बनाए जाने की आवश्यकता है। इन नालों को जमुरिया नाले से जोड़ा जाएगा ताकि कहीं भी जलभराव की समस्या न रहे।
विज्ञापन




पिछले दिनों हुई बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में काफी जलभराव हो गया था। इससे इन मोहल्लों में आवागमन तो ठप हुआ ही था, साथ ही लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। अमर उजाला की ओर से इसको लेकर एक अभियान भी चलाया गया था। इसके बाद तमाम मोहल्लों में पंप लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई थी। साथ ही अधिकारियों ने इस समस्या के स्थायी निदान के लिए कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी थी।

शहर के कार्तिक विहार, बालविहार, दशहराबाग, मखदूमपुर, हनुमंतनगर, राहतनगर, अहिरनपुरवा, लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर विशाल मेगा मार्ट के निकट, डिवाइन सिटी, बड़ेल एवं गंगा विहार कॉलोनी समेत अन्य तमाम स्थानों को सबसे ज्यादा जलभराव वाले स्थानों के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां से जलनिकासी के लिए आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा जो सीधे जमुरिया नाले से जोड़ा जाएगा। इससे जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन










जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसमें करीब चार किमी. लंबे आरसीसी नाले का निर्माण होगा, जिसे सीधे जमुरिया नाले से जोड़ा जाएगा, ताकि पानी आसानी से निकल सके।
विज्ञापन


- संजय कुमार शुक्ला, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें