फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रामभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा, रोशनी से जगमगाएंगे भवन

Tue, 09 Jan 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले भक्तों पर पुष्प वर्षा होगी। तमाम स्कूल-कॉलेज और सरकारी भवनों को पुष्प व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे के किनारे लगे कूड़े के ढेर हटाए जाएंगे। सोमवार को इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने बंकी, मसौली और बनीकोडर ब्लॉक के हाईवे से सटी ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर सभी की जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन



डीआरडीए सभागार में सीडीओ ने सबसे पहले प्रधानों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि हाईवे पर छुट्टा मवेशी न आएं। ऐसे मवेशियों को गो आश्रय स्थल पहुंचाया जाए। सड़क के दोनों किनारों को चमकाया जाए। कूड़े के ढेर और अतिक्रमण हटाया जाए। पंचायतों के सामने स्वागत मुद्रा में बोर्ड लगाए जाएं। प्रवेश द्वार पर फूलदार पौधे लगाएं। सामुदायिक शौचालयों को स्वच्छ रखते हुए केयरटेकर की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए एवं उन्हें जियो टैग भी कराया जाए।

पंचायत भवनों एवं हाईवे से सटे मंदिरों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। हाईवे किनारे बने भवनों की दीवारों पर भगवान राम की पेंटिंग बनाई जाए, अच्छे स्लोगन लिखाए जाएं और अयोध्या बाराबंकी आगमन पर स्वागत भी लिखा जाए। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएं। रास्ते में रुकने वाले श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाए। वहीं, प्रधानाचार्यों संग बैठक कर स्कूलों को पुष्प व लाइटों से सजाने को कहा गया। इस मौके पर प्रधान मोबिन सिकंदर, शरीफ कुरैशी, इंदु कुमार यादव, मो. आलम, रमाशंकर रावत, जियालाल, इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






डिप्टी कलेक्टर मधुमिता बनीं नोडल अधिकारी
सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि हाईवे पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए डिप्टी कलेक्टर मधुमिता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इनकी निगरानी में सारी व्यवस्थाएं 15 जनवरी से पहले दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें