बाराबंकी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव के दौरान अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी है। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार की ओर से नाम वापस नहीं लिया गया। वहीं, उपाध्यक्ष महिला के लिए डॉ. पूजा गुप्ता और वित सचिव के लिए डॉ. पंकज द्वारा एकल पर्चा दाखिल करने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
रिटर्निंग अफसर डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए अब सीधा मुकाबला डॉ. एलबी गुप्ता और डॉ. अजय कुमार के बीच तय है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. हरप्रीत और सचिव पद के लिए डॉ. संतोष सिंह और डॉ. शशिकांत चौधरी चुनावी मुकाबला होगा। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।
पीएमएस संवर्ग से जुड़े करीब 180 चिकित्सक नौ सितंबर को होने वाले मतदान के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर मनचाहा पदाधिकारी चुनेंगे। इन मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए अब प्रत्याशियों ने भी जोड़तोड़ शुरू कर दी है। मतदान के बाद उसी तिथि को देर शाम तक होने वाली मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा होगी।