फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी डिपो की बसों में नहीं है आग से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी डिपो से संचालित अनुबंधित बसों में सुरक्षा के इंतजामों में बेहद लापरवाही की जा रही है। अधिकतर बसों में अग्निशमन यंत्र या तो कबाड़ में बंद हैं या हैं ही नहीं। वहीं संकटकालीन दरवाजे जंग और जाम होने के कारण वे खुलते ही नहीं। आगरा एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की हालिया घटना के बाद सोमवार को बाराबंकी बस स्टेशन की बसों की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। इस बस स्टेशन से रोजाना 112 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं, जिनसे करीब 35 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


दृश्य एक
फोटो: 8
सीट के नीचे फंसा जंग लगा सिलिंडर
देवा की तरफ जा रही एक अनुबंधित बस में चालक की सीट के नीचे अग्निशमन यंत्र जंग खाई हालत में फंसा मिला। उसका पाइप गायब था और वाल्व पर मोटी धूल जमी थी। जबकि जहां लगना चाहिए था वह सांचा खाली पड़ा था। बहराइच निवासी यात्री जितेंद्र ने कहा कि जब बस में भीड़ होती है और आग लग जाए, तो निकलने की जगह तक नहीं मिलेगी।
..............................
दृश्य दो- फोटो: 9
कबाड़खाने में बंद टूटा सिलेंडर, दरवाजा सीज
लखनऊ जा रही बस में सिलिंडर कहीं दिखाई नहीं पड़ा। नीचे मौजूद चालक से पूछा गया तो उसने कहा... है तो। जब दिखाने को कहा गया, तो उसने कबाड़खाने में रखा एक पुराना और टूटा हुआ सिलिंडर दिखाया। जांच में पता चला कि इस बस का आपातकालीन दरवाजा भी जाम था। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कभी उसे खुलते नहीं देखा।
विज्ञापन

..............................
दृश्य तीन फोटो: 10
खाली बॉक्स और तारों का मकड़जाल
बस स्टेशन से हैदरगढ़ जाने वाली बस में जब संवाददाता ने अग्निशमन यंत्र ढूंढा गया मगर नहीं मिला। बस में चालक की सीट के सामने तारों का मकड़जाल किसी भी समय शॉर्ट सर्किट की वजह बन सकते हैं। अंदर बैठे यात्रियों को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि अगर आग लगी, तो बचने का कोई रास्ता नहीं है।

इन्सेट-
केंद्र प्रभारी बोली...जारी होगी नोटिस
बस स्टेशन पर मौजूद केंद्र प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अनुबंधित बस मालिकों को अग्निशमन यंत्र दुरुस्त कर लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली, तो अनुबंध समाप्त करने की नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें