फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से 12 लाख के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। शिक्षक के मकान में पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर 12 लाख रुपये के आभूषण व नकदी से भरे बक्से चोरी कर ले गए। वहीं जिन कमरों में परिवारीजन सो रहे थे। उनको बाहर से बंदकर दिया। सुबह गांव के बाहर खाली पड़े बक्से व घर में बिखरा सामान पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने जांच की। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कैथा गांव की है।
विज्ञापन

यहां के निवासी शिक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव का संयुक्त परिवार रहता है। शिक्षक के अलावा उसके भाई सुभाष, नीरज, अमरीश व विपिन भी अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात भी हमेशा की तरह सभी भाई परिवार के साथ अपने-अपने कमरों में सोए थे। इसी दौरान मकान के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोर ने पहले जिन कमरों में परिवारीजन सोए थे उसको बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बेखौफ होकर चोर कपड़े व गहने से भरे बक्से चुराकर फरार हो गए।
सुबह परिवारीजन जगे तो बाहर से दरवाजा बंद होने पर शोर मचाया। इस पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। बाहर घर में सामान बिखरा पड़ा था तो आभूषण व नकदी रखे बक्से गायब थे। इसी बीच गांव के बाहर खाली बक्से पड़े होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना शिक्षक ने मोहम्मदपुर खाला पुलिस को दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में 15 हजार रुपये की नकदी व करीब 12 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात कही है। सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें