फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर व तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक घर व तीन दुकानों से चोर हजारों की नकदी व जेवर उठा ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

लोदीपुर गांव में शनिवार रात मुझीम के मकान में छत से चोर अंदर पहुंचे थे। बक्से का ताला तोड़कर चालीस हजार की नकदी व पचास हजार के चांदी के जेवर उठा ले गए।
इसी रात थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर कमेला चौराहे पर आर्यावर्त बैंक के पास राकेश यादव की गुमटी का ताला तोड़कर वहां रखी तीन हजार की नकदी, सीतल सोनी की दुकान से ताला तोड़कर चार हजार की नकदी व सोनी की गुमटी से 25 सौ की नकदी चोर उठा ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच की। दो-तीन संदिग्ध पकड़े गए हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें