फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। चाय पत्ती व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत करीब पांच लाख के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया था। घटना की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह वारदात थाना जंहागीराबाद इलाके के फैजुल्लागंज की है। यहां के निवासी मो. ताहिर कई ब्रांड की चाय पत्ती के व्यापारी है। गुरुवार को थाना मसौली के कस्बा शाहवपुर निवासी अपने साढ़ू अकबाल के घर शादी समारोह में ताहिर का पूरा परिवार गया था। शुक्रवार सुबह मोहल्लेवासियों ने बताया कि घर में चोरी हो गयी है। पीड़ित ताहिर व इनकी पत्नी सैयदा के मुताबिक करीब पांच लाख के जेवर व एक लाख 90 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गये।
खास बात ये है कि काफी बड़े घर में कई कमरे हैं। चोरों ने घर में घुसने के बाद सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा जहां गृहस्थी का सामान व नकदी-गहने आदि रखे थे। अन्य किसी कमरे को नहीं खंगाला गया। इससे जाहिर होता है कि घटना की साजिश रचने वाला कोई जानकार ही रहा होगा। दो मंजिला घर के मुख्य गेट पर दो दरवाजे हैं जो काफी मोटे और उनमें ताले लगे थे।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर लगते हैं। क्योंकि जिस अंदाज से ताले तोड़े और दरवाजे पर लगे हुक उखाड़े गए, यह काम कोई आम आदमी नहीं कर सकता। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि घटना में कोई परिचित व्यक्ति भी शामिल लगता है। जांच कराई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें