फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
बाराबंकी। नगर कोतवाली के नबीगंज मोहल्ले के एक घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक व्यापारी के बंद घर का ताला काटकर उसमें घुसे चोर नकदी व सामान समेत करीब छह लाख की चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच कर चोरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नबीगंज मोहल्ला निवासी जलील अहमद हैंडलूम का कारोबार करते हैं। काम के सिलसिले में इन दिनों वह बंग्लुरू में है जबकि उनकी पत्नी व बच्चे मंजीठा गांव मायके में हैं। इसका फायदा उठाकर इनके घर में घुसे चोरों ने मेन गेट का ताला काटा। उसके बाद अंदर जाकर दरवाजा काटकर सभी कमरों की तलाशी ली व सारा सामान तितर-बितर कर दिया।
सोमवार को आसपास के लोगों ने देेखा कि घर का दरवाजा कटा है। इसके बाद घर पहुंची व्यापारी की पत्नी ने देखा कि सारा सामान गायब है। पीड़ित के रिश्तेदार जफरूद्दीन ने बताया कि घर में रखी एक लाख 30 हजार की नकदी समेत करीब छह लाख के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी की सूचना पर सिटी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे व जांच की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के साथ मामले के खुलासे का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें