बाराबंकी। शहर में सक्रिय चोरों ने बुधवार रात दशहराबाग निवासी पुष्पेंद्र गुप्ता के मकान को निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर पहुंचे चोर 12 हजार की नकदी व तीन मोबाइल फोन उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर पुष्पेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि बुधवार को एक बच्चे का जन्मदिन था। इसके चलते परिवार के लोग मकान की दूसरी मंजिल पर थे। नीचेे के हिस्से में चोरी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।