फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र के दो घरों से नकदी, जेवरात के साथ चोर मेंथा ऑयल उठा ले गए।चोरी की एक वारदात क्षेत्र के बुढ़नापुर गांव में रहने वाले परिवहन विभाग के परिचालक प्रमोद कुमार के घर में हुई। गुरुवार रात परिवारीजन छत पर सो रहे थे। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर बक्सा व आलमारी का ताला तोड़ कर चार लाख रुपये कीमत के जेवरात, 55 किलोग्राम मेंथा ऑयल व 15 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर प्रमोद कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना पास के गांव भिखारीपुर में कोटेदार शिवबरन के घर में हुई। दीवार में सेंध काटकर घुसे चोर 20 लीटर मेंथा ऑयल व चांदी के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच की। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें