फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रास्ते में बेहोश हुआ युवक, चोरों ने उड़ाई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाइक चलाने के दौरान युवक की हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। इस बीच उसकी मदद करने की बजाय किसी ने उसकी बाइक उड़ा दी। पत्नी की तहरीर पर देवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने मंगलवार शाम देवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पति जगतपाल बिजली विभाग में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले सिर में चोट लगने के कारण कभी-कभी जगतपाल बेहोश हो जाते हैं। एक दिन पहले जगतपाल पत्नी के मायके तिर्जुगी गांव गए थे। वहां से वापस आते समय ग्वारी जंगल के पास जगतपाल बाइक चलाते हुए बेहोश हो गए। काफी देर बाद जब उन्हें होश आया तो लोगों की भीड़ लगी थी मगर बाइक गायब थी। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें