फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक को घसीटकर पीटा, पत्नी के कपड़े फाड़े, छह नामजद

Fri, 23 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे उनके पति गांव के पास स्थित चौराहे से घर लौट रहे थे। पंचायत भवन के सामने गांव के कुलदीप यादव, शिवराम, प्रवेश, धनंजय यादव, अमित और संजय ने रंजिश के कारण उन्हें रोक कर गाली-गलौज करने लगे। पति भागकर घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी आ गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले गए। वहां लात-घूंसों से पिटाई की। वह घटना का वीडियो बनाने लगीं तो शिवराम ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और कपड़े फाड़ दिए। मोबाइल फोन छीनकर पटक दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिवार के दो लोगों को लाठी-डंडों और रॉड से पीटा। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें