फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पत्नी को बेचा, घर से भगाया

Sun, 04 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह पति ने पत्नी की पिटाई के बाद उसे खरीददार के यहां जाने का दबाव बनाया तो पीड़िता ने पति पर अपने को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़िता चार बच्चों को मां भी है। पुलिस अब मामले को दबाने में जुटी है। पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले का संज्ञान होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बंधौली निवासी  भानुमती पत्नी सहजराम अपने बच्चों के साथ रविवार को थाने पहुंची। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति सहजराम आए दिन उसे मारता पीटता है और घर से कई बार भगा चुका है।

पीड़िता ने बताया  कि उसे चार बच्चे हैं। सहजराम नशे का आदी होने के कारण उसके सारे गहने बेचकर शराब पी चुका है। महिला का यह भी आरोप है कि पति सहजराम उसे फतेहपुर निवासी मुन्ना के हाथों बेंच दिया है। रविवार को
विज्ञापन


आरोपी पति सहजराम ने अपनी पत्नी भानुमती की पिटाई कर बच्चों के साथ मुन्ना के साथ उसके घर जाने को कहा। इसका विरोध महिला ने किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर घर से भगा दिया।

रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर महिला ने थाने पर पति सहजराम के खिलाफ पिटाई करने व खुद का सौदा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करते हुए किसी भी घटना की जानकारी न होने से इंकार कर रही है।

पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करेगी न्याय न मिलने पर बच्चों के साथ आत्म हत्या कर लेगी लेकिन घर छोड़कर नहीं जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें