हेतमापुर में रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि उसकी मौत ठंड लगने से मौत हुई है। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कस्बा सूरतगंज निवासी याकूब (40) पुत्र हशमत स्थानीय बाजारों व मेलों में लैया पट्टी की दुकान लगाता था। रविवार को याकूब हेतमापुर बाजार गया था।
शाम को लौटते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके छोटे भाई शरीफ ने बताया कि याकूब को कोई बीमारी नहीं थी। याकूब के साथ बाजार गए अन्य लोगों ने बताया कि लौटते वक्त याकूब कह रहा था कि उसे ठंड लगने के साथ ही पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शरीफ का कहना याकूब की मौत ठंड लगने से हुई है। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। तहसीलदार रामनगर प्रेमचंद्र मौर्या ने बताया मामले की सूचना मिली है। परिवारीजनों को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। पीएम रिपोर्ट में ठंड से मौत की पुष्टि होने पर परिवारीजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
वहीं, थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि अभी इस तरह की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।