फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला को पेड़ व मजदूर को खंभे में बांध कर पीटा

Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय मेें लोगों ने एक मजदूर को खंभे से बांधकर इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया, हैदरगढ़ में मनोरोगी महिला को पेड़ में बांधकर पीटा गया। बदोसराय के मनीरामपुरवा में रविवार भोर लोगों ने एक युवक को गांव के बाहर देख पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर पीटने लगे। पुलिस के अनुसार पिटाई का शिकार हुए तूफानी (35), टिकैतनगर के मांझा का निवासी है। वह फतेहपुर जिले में कोल्ड स्टोरेज में काम करता है और ड्यूटी पर जल्दी पहुंचने के लिए नाव से आने के बाद फतेहपुर जा रहा था। तभी लोगों ने उसे चोर होने के शक में पकड़ लिया। मामले में कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। हैदरगढ़ के सतरही गांव में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने मानसिक रूप से बीमार महिला को चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस महिला को छुड़ाने पहुंची तो ग्रामीणों की कोतवाल अभिमन्यु मल्ल से हाथापाई भी हुई। पुलिस जीप के शीशे तक तोड़ डाले। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस महिला को ग्रामीणों से बचाया। मामले में आठ लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें