राम सनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी विनोद कुमार की पत्नी सीमा देवी ने परिवारिक कलह के चलते काफी दिनों से परेशान चल रही थी जिससे आजिज होकर गुरुवार की देर रात महिला ने घर में धन्नी के सहारे साड़ी से फंदा डाल आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला फांसी लगाई उस वक्त उसका पति ससुराल बच्चों को बुलाने गया हुआ था। देर रात वापस आकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। मृतका के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।