फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव

Thu, 28 Dec 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता व परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी रामजस उर्फ गुल्ले (25) मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पूरी रात तलाश करने के बाद परिजन शनिवार को सुबह कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू की। सोमवार की शाम गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में लगे ट्यूबवेल के कुएं के अंदर एक महिला ने शव देखा। परिजनों ने उसकी पहचान रामजस के रूप में की।

पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रामजस की पत्नी रूपरती के गांव के ही माेहित से संबंध हैं। इन्हीं दोनों ने मिलकर रामजस की हत्या कर दी। सीओ जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि पिता बुधराम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन







गलत निकली पुलिस की थ्योरी
कुएं में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना जांच के ही बता दिया कि युवक नशेड़ी था और उसने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने यह कहा था। जबकि परिजन हत्या की बात कह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस ने भी इसे हत्या माना।




नींद की गोली खिलाकर सुला देती थी पत्नी
परिजनों ने बताया कि रामजस को उसकी पत्नी रोज नींद की गोली खिलाकर सुला देती थी। देर रात प्रेमी से बात किया करती थी। एक बार युवक से रामजस का झगड़ा भी हुआ था। पूरा गांव मृत रामजस के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें