शुक्रवार की सुबह 10 बजे कुछ इस तरह का दिखा नजारा, कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : mau
पिछले कई दिनों से हो रहे भीषण कोहरा ने ट्रेनों व सड़क यातायात की रिफ्तार थाम रखी है। रविवार की भोर भी भीषण कोहरा रहा। जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। जिससे यात्री हलकान रहे।
रविवार की भोर भी भीषण कोहरा रहा। जिसके चलते हाईवे पर सड़क यातायात प्रभावित रहा। वाहन सुस्त रफ्तार से हेड लाइट व फॉग लाइट जलाकर चलते रहे। सुबह 10 बजे तक हाईवे पर यही हालात रहे। कोहरा के चलते ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। रेल यात्रियों को ट्रेनों के आने की सही पोजीशन नहीं मिल पाने से भी यात्री परेशान रहे। कैफियत एक्सप्रेस तो करीब 14 घंटा देरी से चल रही थी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के चलते यात्री स्टेशन पर ही ठिठुरते हुए अपनी ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।
ट्रेन (ट्रेन नंबर) आने का समय विलंबित (घंटे में)
कैफियत एक्सप्रेस (2226) 04:00 बजे 14 घंटे
देहरादून-मुज्जफरपुर एक्स. (5002) 03:00 बजे 13 घंटे
मरुधर एक्सप्रेस (4854) 04:20 बजे 11 घंटे
वैशाली एक्सप्रेस (2554) 04:55 बजे 10 घंटे
राप्तीसागर एक्सप्रेस (2511) 10:27 बजे 10 घंटे